3 दिसंबर की रात से नए टैरिफ प्लान लागू होने जा रहे हैं। वोडाफोन और आइडिया अपने नए प्लान की लिस्ट रिलीज कर चुकी हैं। ऐसे में अब एयरटेल ने भी नए प्लान की लिस्ट जारी कर दी है। एयरटेल ने कुल 10 नए टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं। इसके नए टैरिफ प्लान 19 रुपए से शुरू होकर 2398 रुपए तक है। ज्यादा वैलिडिटी वाले टॉप प्लान में ग्राहक को 699 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।
एयरटेल के नए और पुराने प्लान की कीमतों में अंतर
पुराना प्लान | दिन | फायदे | नया प्लान | दिन | फायदे |
---|---|---|---|---|---|
19 रु. | 2 | अनलिमिटेड कॉल, 200MB डेटा | 19 रु. | 2 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS, 150MB डेटा |
35रु. | 28 | 26.66 रु. टॉकटाइम, 100MB डेटा | 49 रु. | 28 | 38.52 रु.टॉकटाइम, 100MB डेटा |
65रु. | 28 | 130 रु. टॉकटाइम, 200MB डेटा | 79 रु. | 28 | 63.95 रु. टॉकटाइम, 200MB डेटा |
129रु. | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, 2GB डेटा | 148 रु. | 28 | अनलिमिटेड कॉल, 300 SMS, 2GB डेटा |
169 रु. | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1 GB/डे | 248 रु. | 28 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे |
249रु. | 28 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 2GB/डे | 298 रु. | 28 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 2GB/डे |
448 रु. | 82 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे | 598 रु. | 84 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे |
499 रु. | 82 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 2GB/डे | 698 रु. | 84 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 2GB/डे |
998 रु. | 336 | अनलिमिटेड कॉल, 3600 SMS, 12GB डेटा | 1498 रु. | 365 | अनलिमिटेड कॉल, 3600 SMS, 24GB डेटा |
1699 रु. | 365 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे | 2398 रु. | 365 | अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे |